हजार Cr. के घोटाले के आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश, धमकियाें से था परेशान

  • जयपुर. सिंडीकेट बैंक में फर्जी खाते खोलकर एक हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने में लिप्त में शंकर खण्डेलवाल ने बुधवार दोपहर में अाफिसर कैम्पस विस्तार वैशाली नगर स्थित अपने निवास पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ी तो परिजन पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उनको इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया है। उन्हें यहां फोर्टिज भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बजाई जा रही है। मौके पर पहुंची वैशाली नगर थाना पुलिस शंकर खंडेलवाल के बयान के लिए डॉक्टरों से कहा लेकिन डाक्टरों ने बयान देने की स्थिति में होने से मना कर दिया।
    हजार Cr. के घोटाले के आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश, धमकियाें से था परेशान

    1000 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार हुआ था

    शंकर खण्डेलवाल को उदयपुर के सीए भरत बंब के साथ मिलकर सिंडीकेट बैंक में फर्जी खाते खुलवाकर एक हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने के आरोप में सीबीआई ने पिछले साल मार्च माह में गिरफ्तार किया था। एक साल तक जेल में रहने के बाद मार्च माह में जमानत बाहर आए थे। इससे पहले शंकर ने जेल भी एक बार आत्महत्या का प्रयास किया था। शंकर के मुंह गले का कैंसर है। अप्रैल माह में मुंबई के कैंसर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन भी हुआ था।

    शिकायत करने वाला लेटर सोशल मीडिया पर वायरल है

    इस बीच शंकर द्वारा सीएमओ में कुछ ब्याज माफियाओं से परेशान होने की शिकायत करने का लैटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें तीन वकील, एक विधायक सहित करीब 21 लोगों के नाम लिखे हुए है। जिनमें शहर के कुछ बडे बिल्डर ज्वैलर कारोबारी है।

    इसे भी देखें:- अभी अभी: बोले पीएम मोदी- बुलेट ट्रेन की रफ्तार के साथ, युवाओं को…!

    शंकर खंडेलवाल के खिलाफ भी धमकाकर पैसा वसूलने के परिवाद की जांच कर रही है पुलिस

    – शंकर खंडेलवाल के खिलाफ भी दो सितंबर को हवा सडक सिविल लाइन निवासी विनय तांबी ने महेश नगर थाने को रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने मामला जांच में रख लिया। परिवाद में ईस्ट इलाके में एक सर्किल के एसीपी के खिलाफ भी शंकर खंडेलवाल के नाम पर धमकाने गिरफ्तारी की धमकी देकर एक करोड़ रुपए दिलाने का आरोप है।
    – खंडेलवाल ने एक एसीपी कई पुलिस अफसरों का रुपया ब्याज पर ले रखा है। शंकर खंडेलवाल के जेल जाने के बाद सीआईडी ईडी कार्रवाई हो जाने से ऐसे सभी लोगों का रूपया एवं संपत्ति ब्लॉक हो गई। जमानत पर आने के बाद पुलिस अफसरों का रुपया वापस देने के लिए दबाव बनाया।
    – तांबी ने परिवाद में आरोप लगाया है कि उसकी शंकर खंडेलवाल से पार्टनरशिप थी। शंकर खंडेलवाल में करोडों रुपए अटक गए। शंकर खंडेलवाल ने जवाहर सर्किल वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया। जिसमें छह करोड रुपए हमसे मांग रहे थे।
    – इसके बाद 18 अगस्त को जवाहर सर्किल एसएचओ राजेश सोनी सोडाला स्थित ऑफिस में आए और थाने ले गए। गिरफ्तार कर लिया। कहा- शंकर खंडेलवाल के जो छह करोड़ रुपए बकाया है वे दे दो। क्यों कि शंकर को रूपए मिलेंगे तो ही वो पुलिस अफसरों का रुपया लौटाएगा।
Back to top button