कृषि भवन के ऑफिस की सेकेंड फ्लोर में लगी आग, जली करोड़ों के लेन-देन की फाइलें…
लखनऊ.ऑफिस खुलने से पहले कृषि भवन के सेकेंड फ्लोर में आग लग गई। इस आग में करोड़ों रुपए के लेनदेन की फाइलें जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह साफ नहीं है।

इसे भी देखे:- मोदी सरकार का बड़ा फैसला, धनतेरस से पहले इतना सस्ता किया सोना! दुकानों पर टूट पड़े लोग
आग की सूचना के बाद पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। कृषि विभाग में इस बात की सुगबुगाहट है कि घोटाले को दबाने के लिए कहीं आग तो नहीं लगाई गई।





