चांदी के कड़ों के लिए सोती वृद्धा के काटे पार, खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

रैणी (अलवर)।अलवर के रैणी कस्बे में बुधवार को बदमाशों ने एक वृद्धा की पैर में पहने चांदी के कड़ों के लिए हत्या कर दी। बदमाशों ने कड़ों के लिए वृद्धा के पैर काट दिए। बदमाश आधा किलो वजनी चांदी के कड़े निकाल लिए। इससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद कर दिए। प्रारंभिक जांच में वृद्धा की हत्या लूट के इरादे से करना सामने आया है।
चांदी के कड़ों के लिए सोती वृद्धा के काटे पार, खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

 जानिए क्या है मामला …

– वृद्धा मन्नी देवी मीणा (70) रैणी कस्बे के मन्नी देवी भजेडा रोड पर ईंट से बने अपने छोटे से घर में अकेली रहती थी। वृद्धा के परिजन कस्बे में अंदर पुश्तैनी मकान में रहते हैं।
– वृद्धा के परिजन रोज सुबह उसके लिए चाय लेकर जाते थे। परिजन बुधवार सुबह चाय लेकर पहुंचे तो मन्नी देवी वहां नहीं थी। उन्होंने देखा कि चारपाई के पास खून फैला था। यह देख वे भयभीत हो गए और आस-पास तलाश की।
– आस-पास के लोग भी वहां आ गए और मन्नी की तलाश करने लगे। थोड़ी देर में करीब 300 मीटर दूर करणपुरा रोड के पास एक खेत में मन्नी का शव मिला।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, धनतेरस से पहले इतना सस्ता किया सोना! दुकानों पर टूट पड़े लोग

शव की हालत देख रो पड़े परिजन व ग्रामीण

– मन्नी के शव की हालत देख परिजनों व ग्रामीणों के होश उड़ गए। मन्नी के दोनों पैर कटे हुए थे। बदमाशों ने कुल्हाड़ी से पैर काटकर चांदी के कड़े निकाले लिए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रैणी थाना पुलिस को दी।
– रैणी पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
– परिजनों ने पुलिस को बताया कि मन्नी ने आधा किलो चांदी के कड़े पैरों में पहने हुए थे।

ग्रामीणों ने किए बाजार बंद

– ग्रामीणों ने दोषियों को अरेस्ट करने की मांग की तथा विरोध में रैणी कस्बे का बाजार बंद कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाया तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
Back to top button