जयपुर हिंसा कर्फ्यू में 13 घंटे की ढील, 4 थाना क्षेत्रों में अब भी इंटरनेट बंद

जयपुर।रामगंज में गत शुक्रवार रात उपद्रव के साथ उपजी अशांति अब लगभग दूर हो गई है। शहर तेजी से पटरी पर लौट रहा है। बुधवार को सुबह 6 से शाम 7 बजे तक 13 घंटे ढील है इस दौरान यहां स्कूल खुले साथ ही विदेशी पर्यटकों ने बजारों शॉपिंग की।
जयपुर हिंसा कर्फ्यू में 13 घंटे की ढील, 4 थाना क्षेत्रों में अब भी इंटरनेट बंद

 अपनी रंगत में दिखा जयपुर…

– रामगंज तनाव के बाद बुधवार को शहर में आम जनजीवन पटरी पर आने लगा है। वहीं रात 11:59 तक 4 थाना क्षेत्रों रामगंज, माणक चौक, सुभाष चौक और गलता गेट थाना इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद रहेंगी।
– जयपुर बुधवार को अपनी रंगत में दिखा। कर्फ्यू में मिली ढील के बाद लोग बाजारों में उमड़े।
– इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने जयपुर की सड़कों पर खूब एंजॉय किया। पर्यटक कही शॉपिंग तो कही सेल्फी लेते नजर आए।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, धनतेरस से पहले इतना सस्ता किया सोना! दुकानों पर टूट पड़े लोग

इसलिए लगा था कर्फ्यू

– शुक्रवार रात को रामगंज चौपड़ के पास सड़क पर लगने वाले ठेलों से रोड जाम होने की शिकायत पर रामगंज पुलिस अतिक्रमण हटवाने के लिए गई थी। इस दौरान पास के घाटगेट का रहने वाला साजिद अपनी पत्नी अरसी और बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे। साजिद के मुताबिक वहां खड़े पुलिसकर्मी का उनकी पत्नी और बेटी को डंडा लग गया। इसके बाद पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गई। रात करीब 9 बजे युवक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा था।
– तभी रामगंज थाने के सामने भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई और पथराव शुरू हो गया। भीड़ ने नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले को लेकर बातचीत कर रही थी कि कुछ लोगों ने थाने में घुसने की कोशिश की।
– उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किए। इसमें एक युवक अादिल की मौत हो गई। वहीं इसी इलाके से एक और युवक भरत की मौत की खबर भी आई। इसके बाद चार थानों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
Back to top button