नोट गिनते हुए पटवारी का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया अटैच

दतिया(ग्वालियर).कस्बा उनाव सहित आसपास के हल्कों के किसानों और आमजन से अनुचित तरीके से बातचीत कर अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले हल्का पटवारी सलीम खान को दतिया में अटैच कर दिया है। अभी हाल में ही अल्प प्रवास पर आए राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्तासे भाजपा नेताओं ने भी पटवारी को हटाने की मांग की थी। राजस्व मंत्री ने एसडीएम वीरेंद्र कटारे को पटवारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके अलावा पटवारी का रुपयों के लेन देन का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में पंचायत परिसर में किसी हितग्राही से रुपए लेकर गिनता नजर आ रहा है। मंगलवार को एसडीएम ने पटवारी को उनाव से हटा दिया।
नोट गिनते हुए पटवारी का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया अटैच
– उनाव में पदस्थ पटवारी सलीम खान द्वारा लंबे समय से उनाव में रुपए लेकर फर्जी बीपीएल कार्ड बनाने, किसानों के जमीन संबंधी कामकाज के बदले में रुपए लेने की शिकायतें प्रशासन से हो रही थीं। यही नहीं एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में पटवारी पंचायत परिसर में टेबल पर बैठकर रुपए गिनता नजर आ रहा है।
– हितग्राही रुपए लेकर काम न करने की बात कर रहे हैं। पटवारी रुपए वापस लेने के लिए भी कह रहा है। यही नहीं पटवारी द्वारा आम जनता से बोलचाल में गलत व्यवहार किया जाता था।
– भाजपा नेताओं ने जिला मुख्यालय पर अल्प प्रवास पर आए राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता से भी पटवारी को हटाने की मांग की थी। उन्होंने शीघ्र उनाव हल्का पटवारी को हटाए जाने के निर्देश एस डीएम को दिए थे लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम वीरेंद्र कटारे से मिला था।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, धनतेरस से पहले इतना सस्ता किया सोना! दुकानों पर टूट पड़े लोग

– लकोई कार्रवाई न होते देख सोमवार को भांडेर नगर में स्थित हरिओम पैलेस में आयोजित बैठक में विधायक घनश्याम पिरोनिया और संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ और से भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पंडा, महामंत्री चरणदास परिहार ने दो टूक कहा था कि आप भाजपा के कार्यकर्ताओं को देवदुर्लभ कार्यकर्ता बताते हो, उन्हीं कार्यकर्ताओं को किसानों की आवाज उठाने के लिए उनाव हल्का पटवारी के पास जाना पड़ता है तो वह किसानों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी खरी खोटी सुना देता है।
-अब यह दोहरी नीति उनाव के कार्यकर्ता व विधायक जी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं के तीखे तेवर देखते हुए विधायक पिरोनिया ने एसडीएम कटारे को तत्काल प्रभाव से उनाव हल्का पटवारी को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंगलवार को पटवारी सलीम को मुख्यालय पर अटैच कर दिया गया। शहर में दिन भर इसकी चर्चा चलती रही।
Back to top button