अभी-अभी: सीएम योगी ने कहा- मैं भगवा कपड़े पहनकर ही घुसूंगा मस्जिद में…

New Delhi : समाचार चैनल के कार्यक्रम सफाईगिरी में उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने मस्जिद में जाने को लेकर बड़ा बयान दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा मैं पहले वाला योगी आदित्यनाथ ही हूं। अगर मैं मस्जिद जाऊंगा तो मेरा बुर्का पहनना जरूरी नहीं है, अपनी वेशभूषा में ही जाऊंगा।

मैं भगवा कपड़े पहनकर ही मस्जिद में घुसूंगा, योगी बदला नहीं है : CM योगी
यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमनें हर क्षेत्र में काम शुरू किया है, जितना काम करते हैं हम उतना ही बोलते हैं। योगी ने कहा कि हम लोग यूपी की सफाई करने के लिए सत्ता में आएं हैं, भ्रष्टाचार और अपराध के क्षेत्र में सफाई की है। अगले साल जब साफ शहरों की लिस्ट आएगी तो उसमें यूपी के कई शहर शामिल होंगे।
ममता पर बरसे अमित शाह! बोले- बंद करो हिंसा…!
योगी ने कहा, ”जो योगी आदित्यनाथ पहले बोलता था, वही आज भी है। जो पहले बोलता था आज भी वही बोलता हूं। मेरे पहनावे में भी परिवर्तन नहीं आया है।” CM योगी ने कहा कि अपने काम को मैं 1000 अंक दूंगा। 15 साल के गढ्ढों को 100 दिन में भरना चाहते हैं, ये गढ्ढे भ्रष्टाचार के गढ्ढे हैं। हमने काफी हद तक सड़कों को गढ्ढा मुक्त कर दिया है।
गोरखपुर में हुई बच्चों की मौतों पर सीएम योगी बोले कि मैंने कभी जापानी बुखार पर बचाव नहीं किया है, 5 महीने में 92 लाख बच्चों का टीकाकरण किया है। पिछले 5 महीने में इस बीमारी को जड़ से मुक्त करने के लिए काफी काम किया है। CM ने कहा कि इस बुखार से मौत के आंकड़ें कम हुए हैं, 2015 में अगस्त में 667 बच्चों की मौत हुई थी, 2016 में 585 बच्चों की मौत हुई, 2017 में 325 मौतें हुई हैं। हमारा लक्ष्य है कि एक भी मौतें ना हो। सरकार ने ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं रोकी थी।

आदित्यनाथ बोले कि जापानी बुखार के मुद्दे पर 5 से अधिक बैठकें की हैं, हर मुद्दे पर सनसनी फैलाना उचित नहीं है। सरकार कैसे ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को साबुन बांटने पर कहा गया कि दलित लोगों का अपमान किया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि हमने आरोपी डॉक्टर को जेल भेजा। अस्पताल में ऑक्सीजन पहुंचाने को तीन लेयर की व्यवस्था है। मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ लापरवाही करने पर कार्रवाई की गई है।
रेयान स्कूल की घटना पर सीएम योगी ने कहा कि बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना चिंता का विषय है, कानून के साथ समाज की सोच बदलनी भी जरुरी है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के बारे में बोलते हुए सीएम बोले कि प्राइवेट स्कूलों का भी समाज में अपना एक स्थान है, स्कूलों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।
liveindia.live से साभार…





