प्रियंका का जुदा अंदाज देखिये तस्वीरें…

priyanka-chopra-looks-stunning-as-she-hits-the-red-carpet_5742fc2b9bc2cअभी हाल फिलहाल देखा जाए तो बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिका से शुरुआत कर रही हैं। ‘बेवॉच’ में अपनी खलनायिका की भूमिका के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें ‘बुरा होना’ पसंद है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी इस फिल्म में विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में हैं|

प्रियंका के बारे में सुनने में आया है कि अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ में काम करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिका के लास वेगास में आयोजित बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स-2016 में हिस्सा लिया। इस दौरान ब्लू एटलियर वर्साचे स्लिट गाउन ड्रेस में प्रियंका काफी गॉर्जियस लग रही थीं।

इस दौरान वहां पर उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय मिडिया कर्मियों का ध्यान भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत रूप पर ही था. ऐसे में वहां पर प्रियंका का आकर्षक लाइट मेकअप और फेबुलस हेयरस्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। अभी वैसे भी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button