पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों पर चीन ने लगाई लगाम

अपने देश को प्रदूषण मुक्त करने के लिए ऑटो मार्केट चीन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. चीन ने पेट्रोल-डीजल वाहनों पर बैन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. चीन ने वाहन निर्माता कंपनियों को डेडलाइन दे दी है कि, वे अब पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों की बिक्री बंद करें, जिससे इलेक्ट्रिक वीइकल्स का विकास हो सके.On petrol-diesel vehicles

इस बात की जानकारी इंडस्ट्री ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी वाइस मिनिस्टर शिन गुओबिन ने मीडिया को दी. उन्होंने कहा कि, ‘पेट्रोल-डीजल वाहनों के उत्पादन और बिक्री को रोकने के लिए एक टाइमटेबल बनाने को लेकर सरकार अन्य रेग्युलेटर्स के साथ मिलकर काम कर रही है. उसके बाद शिन ने कहा कि, ‘इस कदम से पर्यावरण और चीन की ऑटो इंडस्ट्री के विकास पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा’

इसे भी पढ़े: अब ये जनरेटर आपकी नसों में बहने वाले खून से बनाएगा बिजली

आपको बता दे कि चीन 2030 तक अपने देश में कार्बन उत्सर्जन पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी हुई है, और प्लान के मद्देनजर चीन अब जीवाश्म ईंधन पर चलने वाले वाहनों पर बैन लगाने की तैयारी भी कर चुकी है. 

Back to top button