दिल्ली: ‘टैगोर स्कूल में कुछ और बच्चों के साथ भी रेप की आशंका’
नई दिल्ली. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में कुछ और बच्चों के साथ भी रेप की संभावना जताई है। उन्होंने दलील दी कि सेकेंड सैटरडे को स्कूल ऑवर के बाद ट्यूशन के नाम पर बच्ची को रोका गया और उसके साथ इस तरह की घटना घटी। ऐसे में अन्य बच्चों के साथ भी दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सिसोदिया ने चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा मामले में मैं दिल्ली में किसी भी स्कूल की मनमानी होने नहीं दूंगा, भले ही वह बहुत बड़े पॉलिटिशियन से ही क्यों न जुड़ा हो। उन्होंने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कूल के बच्चों को खाना पहुंचाने के अलावा रिक्शा भी चलाता था और गार्ड की भी नौकरी करता था। मामले की फिलहाल मजिस्ट्रेट जांच जारी है। कुछ दूरी पर टैगोर नाम का एक और स्कूल है। सरकार दोनों की जांच करा रही है।
सीबीआई जांच की मांग केंद्र ने नहीं मानी
उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि दक्षिण दिल्ली स्थित रेयान स्कूल में पिछले साल घटित घटना मामले में हमने सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने मंजूरी नहीं दी। पहले ही सख्ती बरती जाती तो शुक्रवार को गुड़गांव में हुई घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने अपील की कि स्कूलों को पॉलिटिकल संरक्षण न दिया जाए।
इसे भी देखें:- अभी अभी: भारत रचेगा नया इतिहास, इस दिन बुलेट ट्रेन की आधार शिला रखेंगे मोदी-आबे
उन्होंने रेयान स्कूल की प्रिंसिपल पर भी तंज कसा और कहा कि इनके पास बीजेपी की सदस्यता अभियान चलाने के लिए लोगों के पास संदेश भेजने के लिए पैसा है, लेकिन सीसीटीवी कैमरा ठीक कराने के लिए पैसा नहीं है।





