हमीरपुर: योगी ने की 36 हजार करोड़ रु. की व्यवस्था, किसान का हुआ…

सर्टिफिकेट मिलने ही बोले किसान- ये तो गरीबी का मजाक है
– हमीरपुर जिले के 12460 हजार किसान पहले चरण में फसल ऋण मोचक योजना से लाभान्वित होने हैं। पहले चरण में सोमवार को राज्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 हजार किसानों ऋण माफी के पत्र बांटे। इनमें 45 किसानों को मंच पर बुलाकर पत्र दिए गए।
– किसान की बात सुन राज्यमंत्री ने कहा- सर्टिफिकेट में कुछ मिसप्रिंट हो गया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
– वहीं, किसान बाबूलाल ने कहा- ”मुझे इलाहाबाद बैंक से 50 हजार रुपए का कर्जमाफ होने की सूचना मिली थी। लेकिन 28 हजार रुपए का सर्टिफिकेट दिया गया। क्या सरकार इतनी ही राहत देगी?
इसे भी देखें:- अभी अभी: डॉक्टरों ने किया सनसनीखेज खुलासा- बाबा राम रहीम को जेल में सेक्स…!
बाराबंकी में भी किसानों में मिले ऐसे कर्जमाफी के सर्टिफिकेट
– 8 सितंबर को यूपी के बाराबंकी जिले में भी किसानों की कर्जमाफी का प्रमाणपत्र दिया गया था। यहां 5 हजार किसानों को प्रमाणपत्र दिए गए।
– किसानों का कहना था कि कर्जमाफी से ज्यादा रकम तो कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में खर्च हो गए।
कर्जमाफी को लेकर क्या है योगी सरकार का फैसला
– इससे राज्य में सूखा, बाढ़ आदि के चलते नुकसान उठाने वाले किसानों को फायदा होगा।
– कुछ अन्य किसानों के 5630 करोड़ रुपए के कर्ज माफ करने का फैसला लिया गया, जिनके लोन एनपीए हो चुके हैं, और इनकी रिकवरी की संभावना नहीं है।
– सरकार की इस घोषणा का फायदा उन सभी किसानों को मिलेगा, जिन्होंने प्रदेश के किसी भी बैंक से कर्ज लिया हो। इसमें किसान सहकारी बैंक, भूमि विकास बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शामिल हैं।





