कुछ इस तरह बनता है रेटोरंट स्‍पेशल ग्रिल्ड एगप्लांट

सामग्री :

2 बैंगन, 250 ग्राम फेटा चीज़, 1 टमाटर, 1 बंच पार्सले, 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, 1 कप उबला कॉर्न, 1 लाल शिमला मिर्च, 1 एवॉकाडो स्लाइस, थोड़ा सा लच्‍छेदार प्‍याज

Something like this becomes the retorant special grilled eggplant

विधि :

ग्रिल पैन गर्म करें। एगप्लांट और टमाटर को गोल स्लाइस में काटकर 10 मिनट तक ग्रिल करें।

बैंगन पर ऑलिव ऑयल लगाएं। ऊपर से फेटा चीज़ और काली मिर्च पाउडर व नमक डालें।

टमाटर की स्लाइस व शिमला मिर्च को सेट करें। बची हुई सारी सामग्री को डालकर ऊपर से दोबारा चीज़ ऐड करें। ऐसे ही बैंगन की कई लेयर बनाएं।

प्‍लेट में एवॉकाडो, कॉर्न और तैयार बैंगन रखें। पार्सले और स्प्रिंग अनियन से गार्निश कर तुरंत सर्व करें।

शेफ टिप

होटल हॉलिडे इन, मयूर विहार के शेफ पासकल तमांग के मुताबिक, इस डिश में फेटा चीज़ की जगह फुल फैट पनीर का इस्तेमाल किया जा सकता है। डिश के ऊपर काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर स्वाद दोगुना हो जाएगा।

Back to top button