अगर आपको भी पसंद है Harley Davidson, तो जल्दी करें मिल रही है इन दो बाइक्स पर बंपर छूट…

अमेरिका की पॉपुलर बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपने दो बाइक माडलों की कीमत 2.5 लाख रुपये तक कम की है. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसने अपनी फैट ब्वाय बाइक के 2017 वर्जन की कीमत 2,01,010 रुपये घटाकर 14,99,990 रुपये की है.

अगर आपको भी पसंद है Harley Davidson तो मिल रही है इन दो बाइक्स पर बंपर छूट...

इसी तरह कंपनी की हेरीटेज सॉफ्टेल क्लासिक की दिल्ली शोरूम कीमत 2,50,010 रुपये घटाकर 15,99,990 रुपये की गई है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने ये कदम स्टॉक क्लियर करने के लिए उठाया है. कंपनी ने जारी बयान में कहा कि, ये दाम 1 सितंबर से प्रभावी हो गए.

फैट ब्वाय के इंजन की बात करें तो इसमें 1690cc का 2 सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है. ये 65bhp का पॉवर और 125Nm टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है. वहीं हेरीटेज सॉफ्टेल क्लासिक 1690cc का 2 सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है. ये 65bhp का पॉवर और 124Nm टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है.

 
Back to top button