खुशखबरी: ये शानदार स्मार्टफोन हुआ 5 हजार सस्ता, जल्दी कीजिए नहीं तो रह न जाए आप..

इस साल इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी एलजी ने भारत में अपना प्लैगशिप फोन एलजी जी6 लॉन्च किया था और अब नई जानकारी के मुताबिक इस फोन की कीमत में पांच हजार रुपये की कटौती पाई गई है। अब यह फोन 46,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले यह फोन 51,990 रुपये में उपलब्ध कराया था। गौर करने वाली बात यह है कि यह कटौती ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजार में लागू होगी।

एलजी जी6 के स्पेसिफिकेशन
एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलने वाले इस फोन में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन कंपनी का यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला पहला फोन है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4रैम, 64 जीबी इंटरनल मेमोरी (भारत में) और 2 टीबी माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है।

एलजी जी6 के कैमरे
इसमें कंपनी ने डुअल रियर कैमरा का सेटअप दिया है। एक कैमरा 13 मेगापिक्स के वाइड सेंसर के साथ आता है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल के स्टैंडर्ड सेंसर वाला है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।





