लखनऊ के स्कूलों में दिखा ब्लू व्हेल का खौफ, स्मार्टफोन पर लगा बैन

राजधानी में खतरनाक ब्लू व्हेल गेम के कई मामले सामने आने पर शिक्षा विभाग ने गंभीरता दिखाई है। इस पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसके तहत स्कूलों में स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के सभी विद्यालयों को यह निर्देश जारी कर दिया।
इसमें छात्रों के स्मार्ट फोन इस्तेमाल पर तो पूरी तरह बैन लगा है ही, वहीं अब शिक्षक, बस व वैन के ड्राइवर और कंडक्टर भी छात्रों के सामने इनका उपयोग नहीं कर सकेंगे।
दिल्ली में योगी करेंगे पीएम से मुलाकात, लोकसभा की सदस्यता से दे सकते हैं इस्तीफा
निर्देश को पूरी तरह सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन पर सौंपी गई है। डीआईओएस का आदेश जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड, परिषदीय विद्यालयों पर लागू होगा।





