कर्फ्यू के 36 घंटे बाद पहुंचा दूध और ब्रेड, टूट पड़े लोग तो पुलिस के पहरे में बंटा

  • जयपुर.परकोटे के कर्फ्यूूग्रस्त इलाके में दूध व अन्य जरूरी चीजें नहीं मिलने से लोग परेशान होते रहे। कई मोहल्लों में दूध-ब्रेड और फल-सब्जी ब्लैक में बिके। सब चीजें दोगुना दाम पर बेची गई। हालांंकि जयपुर डेयरी ने रविवार को दोपहर बाद चार दूध की गाड़ियां कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में भेजी। यह दूध और ब्रेड के पैकेट पुलिस की निगरानी में बंटवाए गए। एक व्यक्ति को केवल एक लीटर दूध दिया गया। 
     कर्फ्यू के 36 घंटे बाद पहुंचा दूध और ब्रेड, टूट पड़े लोग तो पुलिस के पहरे में बंटा
    जब पुलिसकर्मी व एसटीएफ के जवान दूध वितरण करने गए तो लोगों ने शिकायत की कि उनके घरों में आटा खत्म हो गया है। कुछ लोग 100 रुपए किलो दूध दे रहे हैं। ये वे लोग हैं जिनके कर्फ्यू पास बने हुए हैं। पुलिस ने शांति समिति के सहयोग से जरूरतमंदों को चिह्नित कर उनके घर में आटा दाल व अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करवाईं। पुलिस व दूध की गाड़ियां मुख्य रोड पर जाकर कॉलोनियों के गेट पर खड़ी हो जातीं।

    इसके बाद लोग लाइन लगाकर डेयरी कर्मचारियों से दूध लेते। दूध की गाड़ियां जब घोड़ा निकास रोड पर पहुंची तो लोगों ने यह कहकर हंगामा कर दिया कि एक व्यक्ति को केवल एक लीटर दूध दिया जा रहा है। हंगामे के चलते दूध वितरण रोक दिया गया। बाद में थाना प्रभारी की समझाइश के बाद वापस दूध वितरण शुरू हुआ।

    इसे भी देखें:- अभी अभी: मारुति सुजुकी की इस गाड़ी पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, शोरूमों पर टूट पड़े लोग! जल्दी कीजिये

    पुलिस की निगरानी में दूध कर्फ्यू क्षेत्र में तो पहुंचा, लेकिन सभी कॉलोनियों के घर पर नहीं पहुंचा। सुभाष चौक क्षेत्र में एक मोहल्ले में दूध उतारा गया, लेकिन दूसरे मोहल्लों के लोगों तक जब तक इसकी सूचना मिली, दूध खत्म हो गया। आसपास के मोहल्ले के लोग कर्फ्यू के कारण मुख्य सड़क तक नहीं पहुंच सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह ने कहा कि लोग दूध एवं ब्रेड सहित खाने-पीने की रोजमर्रा की चीजों के लिए परेशान हो रहे है। पुलिस की मौजूदगी में लोगों तक जरूरत की वस्तुएं पहुंचाने की इजाजत दी जानी चाहिए।
Back to top button