नाबालिग से नाजायज संबंध, बालिग हुई तो शादी से मुकरा

  • पठानकोट. नाबालिगा को शादी का झांसा देकर नाजायज संबंध बनाने के आरोप में मामून थाने में एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी तो युवक शादी का झांसा दे शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब वह बालिग हो गई तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। 
    नाबालिग से नाजायज संबंध, बालिग हुई तो शादी से मुकरा

    ये था मामला…

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5-6 साल पहले जब वह नाबालिगा थी तो उसके पड़ोसी ने उससे शादी करवाने के लिए कहा। उसने युवक को शादी करने के लिए हां बोल दी। उसके बाद युवक उससे काफी बार नाजायज संबंध बनाता रहा और जल्द शादी करने की बातें करता रहा।

    इसे भी देखें:- अभी अभी : जिसका डर था वही हुआ- अब नीतीश कुमार ने उठाया सबसे बड़ा कदम, उड़ा दिए सबके होश

    हर बार वह उससे शादी करने का वादा करता। उसके बालिक होने पर वह शादी से मुकर गया। जब सारी हकीकत सभी के सामने आई तो भी युवक ने उससे शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर डीएसपी धारकलां कृपाल सिंह ने सुनील कुमार के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया है।

Back to top button