अभी अभी: ढोंगी बाबाओं की लिस्ट जारी: शामिल हुआ आसाराम,निर्मल,राम पाल सहित राधे मां…!

नई दिल्ली: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सच्चाई सामने आने के बाद एक-एक करके सारे बाबाओं की पोल खुलकर सबके सामने आ रही है। इस संदर्भ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की है। इलाहाबाद में रविवार को इस संबंध में अखाड़ा परिषद की बैठक हुई, जिसमें ये सूची सार्वजनिक की गई।बाबा की लिस्ट जारी

ये मीटिंग इलाहाबाद में सुबह 11 बजे हुई। अखाड़ा परिषद के अध्य्क्ष नरेंद्र गिरी ने ऐसे बाबाओं की लिस्ट जारी की, जो धर्म के नाम पर फर्जी तरीके से लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

ये हैं फर्जी बाबा की लिस्ट:

1. आसाराम बापू उर्फ आशुमल शिरमलानी

2. सुखबिंदर कौर उर्फ राधे मां

3. सच्चिदानंद गिरि उर्फ सचिन दत्ता

4. गुरमीत राम रहीम सिंह

5. ओमबाबा उर्फ विवेकानंद झा

6. निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह

7. इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी

8. स्वामी असीमानंद

9. ओम नमः शिवाय बाबा

10. नारायण साईं

11. रामपाल

हालांकि, इस बैठक से पहले ही परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को जान से मारने की धमकी मिली। अखाड़ा परिषद की बैठक से एक दिन पहले गिरि ने फोन पर खुद को जान से मारे जाने की मिल रही धमकी के बारे में बताया। इस संबंध में उन्होंने दारागंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

डेरा सच्चा में डेडबॉडी पंजाब-हर‍ियाणा के इन ज‍िलों से आई थी 14 डेडबॉडी, पढ़ें पूरी लिस्ट

नरेंद्र गिरि ने बातचीत में बताया कि पिछले तीन दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। फोन करने वालों ने खुद को बलात्कार के मामले में जेल में बंद आसाराम का शिष्य बताया है। उन्होंने बताया कि तीन अलग अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उन्हें धमकियां दी गईं।

बताया जा रहा है कि अखाड़ा परिषद की बैठक में फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी करने के बाद इसे सरकार को सौंपा जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि उन बाबाओं के खिलाफ एक्शन लिया जा सके, जो गलत तरीके से आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Back to top button