अकाली सरपंच और उसके दोस्त का खेतों में तेजधार हथियार से हमला कर कत्ल

  • सरदूलगढ़.सरदूलगढ़ के गांव बरन में शुक्रवार देर रात एक अकाली सरपंच और उसके दोस्त का तेजधार हथियार से बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। थाना सरदूलगढ़ की पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ पहुंचाया। एसएसपी परमवीर सिंह परमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।अकाली सरपंच और उसके दोस्त का खेतों में तेजधार हथियार से हमला कर कत्ल
    गांव बरन के अकाली सरपंच जगराज सिंह (45) ने अपनी जमीन गांव हीरके निवासी किसान दीदार सिंह (35) को हिस्से पर दी हुई थी। जगराज सिंह के पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक जगराज सिंह शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद खेत में खड़ी धान की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करवाने के लिए घर से निकले थे तथा रात को घर नहीं लौटे। शनिवार की सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो पता चला कि जगराज सिंह और दीदार सिंह के शव खेतों में पड़े हैं। जगराज सिंह का हाथ काटने के अलावा उनके सिर पर किसी भारी भरकम वस्तु से हमला किया गया है।
    वहीं उनके दोस्त दीदार सिंह के गले को तेजधार हथियार से काटा गया है। दोनों की लाश खेत में लगी मोटर से 100 फीट की दूरी पर पड़े थे। पुलिस को घटना स्थल से एक कस्सी भी बरामद हुई है। जिला पुलिस प्रमुख परमवीर सिंह परमार, डीएसपी संजीव गोयल थाना इंचार्ज सरदूलगढ़ गुरदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा कत्ल को लेकर कुछ सबूत भी जुटाए गए हैं। पुलिस ने मृतक सरपंच जगराज सिंह के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

    ‘पिता की नहीं थी दुश्मनी’

    जगराजके दो बेटे हैं। एक बेटा सेना में हो तो दूसरा पढ़ाई कर रहा है। छोटे बेटे हरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव में उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उसने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तो उसको भी समझ नहीं रहा था कि यह कैसे हो गया।

    जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

    डीएसपीसंजीव गोयल ने बताया कि पुलिस ने बताया कि मृतक दीदार सिंह के पिता सुखदेव सिंह के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दी गई है। जिनका देर शाम गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बेशक कितने भी शातिर क्यों उन्हें जलद ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Back to top button