मोदी-योगी की पेंटि‍ंग बनाने पर मुस्लिम महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा…

  • बलिया.यूपी के बलिया जिले में एक मुस्लिम महिला को मोदी और योगी आदित्यनाथ की पेंटि‍ंग बनाने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ि‍ता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।मोदी-योगी की पेंटि‍ंग बनाने पर मुस्लिम महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा...

    क्या है पूरा मामला

    – मामला बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का है। मोहम्मद शमशेर खान की बेटी नगमा परवीन (24) की शादी परवेज खान के साथ 26 नवंबर 2016 को हुई थी।
    – ससुराल में नगमा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने लगी। यह पेंटिंग बनाकर अपने पति परवेज को दिखा दी, जो उसके पति को नागवार गुजरा और उसने अपने परिवार वालों को पेंटिंग दिखा दिया।
    – परिवारवालों ने उसे पागल कहकर मारना-पीटना शुरु कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने अपने पिता शमशेर से शि‍कायत की।

    इसे भी देखें:- बड़ी खबर: अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया सबसे बड़ा झटका, पाक का सबसे बड़ा बैंक किया बैन

    – शमशेर ने जब ससुरालवालों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि नगमा पागल हो गई है। नरेंद्र मोदी और योगी का फोटो बनाकर घर में लगा रही है। इसको यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।
    – इसी बीच नगमा को परवेज के दूसरी शादी करने की बात पता चली। दो दिन पहले वह ससुराल पहुंच गई, लेकिन उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
    – इसके बाद नगमा के पिता उसे अपने साथ थाने ले आए और पुलिस से शि‍कायत की।
    – पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता और उसके परिवारवाले परेशान हैं।
Back to top button