नशे में धुत्त युवक ने चाची से की अश्लील हरकत, विरोध पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

  • मोगा.गांव सैदोके में शराब के नशे में धुत युवक ने घर में अकेली चाची को पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर युवक कपड़े उतारकर नंगा हो गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और मारपीट करने के साथ ही चाची के भी कपड़े फाड़ दिए। 
    नशे में धुत्त युवक ने चाची से की अश्लील हरकत, विरोध पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

    ये था मामला…

     थाना निहाल सिंह वाला के सब इंस्पेक्टर बलराज मोहन ने बताया कि गांव सैदोके निवासी 40 वर्षीय मनजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा एक महीना पहले कैनेडा चला गया है। जबकि उसका पति खेतीबाड़ी के चक्कर में घर लेट आते हैं। 6 सितंबर की रात को लगभग नौ बजे जेठ का बेटा जगतार सिंह उर्फ बब्बू शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए तथा खुद भी नंगा होकर खड़ा हो गया।

    इसे भी देखें:-  बड़ी खुशखबरी: योगी सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, पूरा हुआ गरीबों के घर का सपना!

    वह शोर मचाई तो जगतार ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इतने में महिला का पति घर गया तो उसने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो भतीजे ने चाचा पर भी हमलाकर घायल कर दिया। इस उपरांत मौका पाकर फरार हो गया।

    मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर धारा 354बी, 458, 506 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी फरार है। उसने बताया कि चाची के साथ हरकत करने से पहले गांव के अन्य घरों में जाकर भी वह शराब के नशे में नंगा हो चुका है।
Back to top button