अपने प्यार को पाने के लिए ले ली दुसरो की जान…

प्यार में पागल कृष्ण और ज्योति को जहाँ पूरी दुनिया मरा समझ रही थी, कल उस कहानी में एक नया मोड़ आ गया है. दरसल ये दोनों मरे ही नहीं थे, बल्कि इन दोनों ने खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए एक युवक युवती की हत्या कर दी थी. फ़िलहाल इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.To get your love

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने बीए की पढाई कर रही अपनी दोस्त को मंदिर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया उसके बाद आरोपी महिला ने उस युवती के कपडे आईकार्ड सब उतार दिए और अपने कपडे पहना दिए, और इसकी पहचान ना हो पाए उसके लिए युवती ने लड़की के चेहरा पर तेजाब डाल दिया.

इसे भी पढ़े: जीबी रोड में चल रहे कोठे का कौन है असली मालिक
         
उसके बाद आरोपी युवक ने मंदिर के पुजारी के भतीजे के साथ ठीक वैसे ही किया जैसे महिला ने बीए की छात्रा के साथ किया था. वही इस बात का खुलासा तब हुआ जब आरोपी महिला के पिता ने मृतिका की लाश को अपनी बेटी कहने से साफ़ इंकार कर दिया.

फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जहाँ दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है, वही पुलिस ने मृतिका और मृतक के परिजनों को यह आश्वाशन दिया है. कि वह आरोपी के खिलाफ सख्त करवाई करेंगे.

Back to top button