जीबी रोड में चल रहे कोठे का कौन है असली मालिक

दिल्ली के जीबी रोड कोठों के असली मालिकों का पता लगाने की कोशिशो में जुटी पुलिस ने अब नया तरीका अपनाया है, इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने कल 125 कोठा संचालिकाओं को समन जारी कर दिया है. हालांकि कुछ कोठा संचालिकाओं ने समन लेने से इनकार कर दिया, लेकिन उसके बावजूद भी महिला आयोग की टीम ने उन कोठों की दीवारों पर समन चिपका दिया.In GB Road

बता दे कोठा मालिकों को 21 से 25 सितंबर के बीच महिला आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है. काफी समय से यह मामला सामने आता रहा कि जीबी रोड के कोठे मानव तस्करी का एक बड़ा अड्डा हैं. वहीं इस मामले पर महिला आयोग का कहना है कि देश के दूरदराज और गरीब इलाकों से छोटी-छोटी बच्चियों को तस्करी कर यहां बेच दिया जाता है, और उनका शारिरिक शोषण किया जाता है. हालांकि महिला आयोग की टीम ने कई बार इन कोठो पर छापा भी मारा, लेकिन असली मालिकों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

इसे भी पढ़े: स्कूल के टॉयलेट में 7 साल के बच्चे की मिली लाश, गला रेतकर किया मर्डर

इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने मीडिया को बताया कि संसद से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर यह गोरखधंधा सालों से चल रहा है. यह सिस्टम की मिलीभगत से चलता है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली महिला आयोग किसी भी तरीके से कोठों के असली मालिकों तक पहुंच कर कोठे बंद करवाएगी और महिलाओं का पुनर्वास करके रहेगी. यह उस दिशा में उठाया गया पहला कदम है.

Back to top button