रोजाना 4 घंटे मोबाइल इस्तेमाल कर बिताते हैं भारतीय

भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने वाले यूजर्स हर रोज लगभग 4 घंटे मोबाइल ऐप पर गुजारते हैं। यह समय स्टैंडर्ड वर्किंग समय (8 घंटे) का आधा वक्त है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मोबाइल यूजर्स हर रोज औसत 4 घंटे मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
मई 2017 तक भारत सबसे ज्यादा एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने वाले 5 बड़े बाजारों में से एक रहा है। भारत में मोबाइल पर सबसे ज्यादा वक्त गुजारने वाले लोग 4 घंटे तक ऐप का इस्तेमाल करते हैं, जबकि साउथ कोरिया, मेक्सिको, ब्राजिल और जापान के यूजर्स हर रोज 5 घंटे का समय गुजारते हैं।
Indians spend 4 hours a day on mobile use

पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया तगड़ा झटका, कहा- इन बड़े नेताओं की कैसे बढ़ी कमाई

वहीं भारत में सबसे कम मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोग लगभग 1.5 घंटे ऐक्टिव रहते हैं। रिपोर्ट में 10 बड़े एंड्रॉयड यूजर्स वाले देश को शामिल किया गया था। इसके साथ-साथ रिपोर्ट में यह भी देखा गया कि यूजर्स की तरह के ऐप पर समय गुजारते हैं।

हर महीने मोबाइल शॉपिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स में भारत दूसरे स्थान पर है। यहां यूजर औसत 90 मिनट शॉपिंग ऐप पर गुजारते हैं। जबकि उत्तर कोरिया में लोग 90 मिनट से ज्यादा वक्त शॉपिंग ऐप पर बिताते हैं।

Back to top button