सीबीआई के डर से लखनऊ का दवा व्यापारी छत से कूदा, मौत

लखनऊ। दवा घोटाले में जांच को लेकर सीबीआई टीम ने आज दवा व्यापारी प्रदीप अग्रवाल के घर विकास नगर में छापा मारा। रांची से आई सीबीआई की टीम जैेसे ही प्रदीप के फ्लैट में घुसी उसने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।





