भागवत के बाद अब शाह के कार्यक्रम पर ममता ने लगाईं रोक

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम के लिए जगह नहीं देने का आरोप लगाया है।
अभी अभी: BJP-RSS के खिलाफ बोलने वालों को सीधे मिलती है मौत…!

मामले को लेकर बीजेपी का कहना है कि उन्होंने अमित शाह के कार्यक्रम के लिए कोलकाता में कई जगहों के लिए आवेदन किया था लेकिन उनके कार्यक्रम के लिए कोई जगह तय नहीं हो पाई है।
अभी अभी: रक्षामंत्री बनते ही निर्मला सीतारमन ने उठाया सबसे बड़ा कदम, पाक समेत चीन के भी उड़े होश!
बताते चलें कि इसके पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने उस ऑडिटोरियम की बुकिंग कैंसिल कर दी है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख मोहन भागवत भाषण देते वाले थे।
कार्यक्रम के आयोजकों को ऑडिटोरियम की बुकिंग के कैंसिल होने की जानकारी मौखिक तौर पर ही दी गई। महाजाति सदन, कोलकाता का एक प्रमुख ऑडिटोरियम है। सदन के प्रशासन ने उस बुकिंग को कैंसिल कर दिया है जिसमें अक्टूबर में होने वाले एक कार्यक्रम में मोहन भागवत भाषण देने वाले थे।





