11 बजकर के बाद खुला था ढाबा, चालान काटने की जगह पुलिस ने मालिक को पीटा

अमृतसर.सोमवार रात करीब 11 बज कर 11 मिनट पर रेलवे स्टेशन के सामने जोगिंदर ढाबे में थाना सिविल लाइन की पुलिस ने जमकर गुंडागर्दी दिखाई। पुलिस कर्मियों ने थाना प्रभारी शिव दर्शन के सामने ही ढाबा मालिक के बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी पगड़ी उतार दी और दुकान से बाहर घसीटना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस का तर्क है कि वे लोग ढाबे बंद करवा रहे थे। क्योंकि रात को 11 बजे के बाद ढाबे खोलने की मनाही है। देर तक पूरा मामला चलता रहा। सभी पुलिस अधिकारियों की नालेज में भी है, लेकिन कहीं पर भी एक्शन नहीं लिया गया। 11 बजकर के बाद खुला था ढाबा, चालान काटने की जगह पुलिस ने मालिक को पीटा
देर रात को ढाबा मालिकों से पुलिस वालों ने माफी मांगी और मामले को सुलझाया। वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी जानकारी में एेसा कोई मामला नहीं है। फिर भी वह की जांच करवा लेंगे। ऐसा कुछ निकलता है तो वह पुलिस कर्मियों पर बनती कार्रवाई होगी।

इसे भी देखें:- अभी अभी: BJP-RSS के खिलाफ बोलने वालों को सीधे मिलती है मौत…!

स्टेशन पर पूरी रात ट्रेनों का आवागमन होता है, इसलिए खुले रहते हैं ढाबे

पुलिस विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए है कि रात 11 बजे के बाद ढाबे या अन्य खाने-पीने वाली दुकानें खोल कर न रखी जाएं, क्योंकि रेलवे स्टेशन के सामने से देर रात तक जम्मू, दिल्ली आदि को बसें जाती हैं। स्टेशन पर पूरी रात ट्रेनों का आना-जाना रहता है। इस कारण वहां पर देर रात तक ढाबे खुले रहते हैं। इसके तहत रात 11 बजे के बाद एसएचओ शिव दर्शन की अगवाई में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन की तरफ गई। वहां पर जोगिंदर ढाबा खुला था और कुछ लोग बैठे खाना खा रहे थे।
इसी दौरान पुलिस कर्मियों की ढाबा चालकों के साथ बंद करने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते ही पुलिस कर्मियों ने काउंटर पर बैठे युवक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए घसीटना शुरू कर दिया। उसे थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं उसकी पगड़ी तक उतार दी। काउंटर पर बैठे युवक का पिता भी वहीं पर था, जो कि बुजुर्ग है। वह पुलिस कर्मियों के आगे हाथ जोड़ने लग पड़े और रहम की भीख मांगने लग पड़ा, मगर एक एएसआई रैंक के कर्मी को भी फिर भी तरस न आया और वह लगातार ढाबा चालकोंं के सामने अपनी अकड़ दिखाता रहा। इतनी देर में थाना प्रभारी शिव दर्शन ने बीच में आकर पुलिस कर्मियों को 
समझाया और वहां से लेकर गए। इसके बाद देर रात पुलिस अधिकारियों के फोन की घंटी भी बजती रही। ढाबा चालको के साथ थाने में बैठ कर मारपीट करने वाले कर्मियों ने माफी मांगी और पूरे मामले को सुलझाया।

अधिकारी सू-मोटो लेकर आरोपियों पर कर सकते हैं कार्रवाई : खन्ना

एडवोकेट विजयंत खन्ना ने कहा कि अगर कानून है कि ढाबे रात 11 बजे के बाद खुले नहीं रह सकते। बावजूद इसके कोई नियमों की उल्लंघना करता है तो उनका चालान काटा जाए व कानून के मुताबिक जुर्माना किया जाए। मगर किसी के साथ इतनी बुरी तरह से मारपीट नहीं की जा सकती है। इसमें अगर पीडि़त शिकायत नहीं भी करते हैं तो भी अधिकारी वायरल हुई वीडियो के बेस पर सू-मोटो लेकर आरोपी कर्मियों के खिलाफ बनती कार्रवाई कर सकते है। क्योंकि इसमें न केवल मारपीट की गई है, बल्कि सिख युवक की पगड़ी भी उतारी गई है।
Back to top button