1 कप अदरक के जूस से मिलेगा गठिया, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा
एक कप अदरक के जूस के सेवन से सर्दी जुखाम, पेट की खराबी, गले के दर्द, जोडों के दर्द, मधुमेह, बढे हुए कोलेस्ट्रॉल यहां तक कि कैंसर तक से बचाव होता है। तो चलिए जानें कितना फायदेमंद है रोजानाएक कप अदरक का जूस पीना।

अदरक के जूस के फायदे
अदरक एक कमाल की हर्ब है, जिसके बड़े सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इसे भोजन बनाने से लेकर रोगों के इलाज तक में प्रयोग किया जाता है। यह ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि बीमारियों से भी निजात दिलाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक खाने के अलावा इसके जूस का सेवन करने के भी कई कमाल के फायदे होते हैं। अदरक का एक कप जूस पिने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से सर्दी-जुखाम, पेट की खराबी, गले के दर्द, जोडों के दर्द, मधुमेह, बढे हुए कोलेस्ट्रॉल यहां तक कि कैंसर तक से बचाव होता है। तो चलिए जानें कितना फायदेमंद है रोजानाएक कप अदरक का जूस पीना।
मधुमेह को नियंत्रित करे
अदरक में एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। एक गिलास अदरक के जूस का सेवन आपके फास्टिंग ग्लूकोज लेवल को भी नियंत्रित कर सकता है।
कैंसर से बचाव में मददगार
साबुत अदरक में कुछ ऐसे गुणकारी पदार्थ होते हैं, जिसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं और वे कैंसर से बचाव में बेहद असरदार भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा अदरक का जूस जहां एक ओ ग्लूकोज के स्तर को सामान्य बनाए रखता है वहीं, इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करने में मदद मिलती है।





