चाहकर भी हनीप्रीत से नहीं मिल पाएगा राम रहीम, ऐसे कर सकेगा उससे बातें
रोहतक (हरियाणा). सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा रहीम अपनी जिस सबसे खास राजदार हनीप्रीत से मिलने को उतावला हो रहा है वह उससे चाहकर भी नहीं मिल पाएगा। हनीप्रीत और उसकी मुलाकात में तमाम कानूनी अड़चनें बाधक बनेंगी। बाबा से मिलने के लिए हनीप्रीत को गोद लिए जाने का गोदनामा दाखिल करना होगा।

पढ़ें क्या होगी सबसे बड़ी मुश्किल…
– यदि ऐसा नहीं होता है तो इसके लिए कोर्ट से मंजूरी लेनी होगी। लेकिन इन सब में भी सबसे बड़ी बाधा हनीप्रीत की गिरफ्तारी के डर की है।
– चूंकि पुलिस हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर रखा है और आने पर उसकी गिरफ्तारी संभव है।
– बता दें कि हनीप्रीत 25 अगस्त को सुनारिया जेल में बाबा को छोड़ने के बाद से ही लापता है।
ये भी पढ़ें:- उत्तर कोरिया में लोग अपनी मर्जी से लाइफ नहीं जी पाते, अजीबोगरीब पांबदियों का करना पड़ता है सामना
इंटरकाम के जरिए ही होगी बात
– बाबा गुरमीत से यदि मिलने के लिए उसकी फैमिली आती भी हैं तो उनको सीधे टेबल पर आमने-सामने बिठाकर मुलाकात नहीं करने दी जाएगी।
– इस मामले में मिलने वालों और गुरमीत के बीच एक पारदर्शी शीशा होगा व इंटरकाम के जरिए ही बात कर सकेंगे।





