कुछ ऐसा था राम रहीम का जलवा सिर्फ हाथ रखने से रुपयों को चीज़ हो जाती थी लाखों में…

सिरसा। साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम भले ही जेल में हों लेकिन अब आए दिन उनके आश्रम से जुड़ी नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं। कैसे बाबा डेरे की आड़ में पैसा इकट्ठा कर रहा था। इसका खुलासा हो रहा है। बाबा जब चीजों पर हाथ रख देते थे तो उन्हें उनके भक्त लाखों रुपये में खरीद लेते थे।
कुछ ऐसा था राम रहीम का जलवा सिर्फ हाथ रखने से रुपयों को चीज़ हो जाती थी लाखों में...

पढ़िए पूरी कहानी…

– गुरमीत राम रहीम के गद्दी संभालने से पहले डेरे के पास इतनी संपत्ति नहीं थी लेकिन उनके गद्दी पर बैठने के बाद डेरा सच्चा सौदा ने बड़े स्तर पर तरक्की की। 
– जमीन, पैसा, डेरे के हर शहर में नाम चर्चा घर से लेकर अनुयायी तक में बड़ा इजाफा हुआ। 
– इसके पीछे गुरमीत राम रहीम का दिमाग था, जिन्होंने हर चीज को एक मैनेजमेंट गुरु की तरह मैनेज किया और इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर दिया। 

बाबा महज किसी चीज को छू लें तो उनके भक्त लाखों में खरीद लेते थे चीजें

– गुरमीत राम रहीम का क्रेज उनके भक्तों में इस कदर था कि यदि बाबा किसी चीज को हाथ लगा दें तो वह चीज उनके भक्त लाखों रुपये में खरीद लेते थे। 
– एक बार बाबा ने एक बुलेट बाइक पर एक चक्कर लगा दिया। उनके एक भक्त ने लगभग 4 लाख रुपये में उसे खरीद लिया। 
– वह बाइक अब उन्होंने अपने घर में सजाकर खड़ी कर रखी है। किसी शराब व नशा करने वाले को उस बाइक से दूर रखा जाता है। 

बाबा के पहने जूते-चप्पल व कपड़े तक खरीदते थे भक्त

– बाबा के पहने हुए जूते-चप्पल, उनके पुराने कपड़े तक भक्त हजारों रुपये में खरीद लेते थे।
– उनकी फिल्मों में पहनी गई ड्रेस लोगों ने अपने घरों में रखी हुई है। 

बाबा के साथ फिल्म देखने की भी होती थी फीस

– गुरमीत राम रहीम के साथ फिल्म देखने की भी एक फीस होती थी। 
– जब भी बाबा की कोई नई फिल्म रिलीज होती थी तो वह जिस थियेटर में भक्तों के साथ फिल्म देखने जाते थे। उस थियेटर में 5 हजार रुपये तक की टिकट होती थी। 
– डेरे के अंदर कुछ भी मुफ्त में नहीं होता था लगभग हर चीज के दाम रखे हुए थे। 
Back to top button