सोशल मीडिया के जरिये सरकार के खिलाफ किया पोस्ट तो मिलेगी चार्जशीट,हो सकता है ये भी…
जयपुर.सोशल मीडिया के जरिये सरकार की छवि खराब करने, अनर्गल बयानबाजी करने और आला अफसरों के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर सरकार अब सीधे कार्रवाई की तैयारी में है।

इनको सीधे चार्जशीट दी जाएगी। इसको लेकर कार्मिक विभाग ने फाइल तैयार कर आगे बढ़ाई है। गाइडलाइन और उल्लंघन पर कार्रवाई का स्वरूप तय होने के बाद फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी के बाद आदेश जारी किया जाएगा।





