मोदी कैबिनेट में JDU को नही मिली जगह, नीतीश बोले- बिना वजह घसीटा गया नाम

मोदी कैबिनेट में फेरबदल के दौरान नीतीश की पार्टी जेडीयू के सुर्खियों में आने पर उन्होंने नाराजगी तजाई है। नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी का नाम बिना वजह घसीटा गया है। नीतीश ने कहा कि उनसे बिना पूछे खबरें चल जाती है। उन्होंने ये भी साफ कह दिया कि कैबिनेट में शामिल होने को लेकर कोई बात नहीं हुई थी, इसलिए जगह पाने का कोई सवाल ही नहीं बनता।
दरअसल, बिहार में महागठबंधन से नीतीश के अलग होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि जेडीयू को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जेडीयू के किसी मेंबर के शामिल नहीं होने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा।
एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मचा हडकंप, 30 दिन में ऑक्सीजन की कमी से हुई 49 बच्चों की मौत
कैबिनेट में जगह और न्योता नहीं मिलने पर तंज कसते हुए लालू प्रसाद ने कहा नीतीश कुमार झुंड से अलग हुए उस बंदर की तरह हैं, जिसे कोई तवज्जो नहीं देता। लालू ने कहा कि नीतीश यहां से हमारा साथ छोड़ कर तो गये, दुख इसका है कि उनका दिल्ली वालों के साथ भी गुजारा नहीं हो रहा है।





