अभी अभी: एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मचा हडकंप, ऑक्सीजन की कमी से हुई 49 बच्चों की मौत

30 दिन में 49 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भी गोरखपुर जैसा कांड हुआ है। यहां ऑक्सीजन और दवा की कमी से 49 बच्चों की मौत हो गई है। फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 30 दिन में 49 बच्चों की मौत पर जिला प्रशासन ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जांच में बच्चों की मौत लापरवाही व इलाज में अभाव होना पाया है।Once again in Uttar Pradesh

फर्रुखाबाद के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 20 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक 49 बच्चों की मौत का आंकड़ा सामने आया था, जिसमें से 19 बच्चों की मौत प्रसव के दौरान और 30 बच्चों की मौत न्यू बोर्न केयर यूनिट में इलाज के दौरान हुई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने पैनल से जांच कराई थी, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम व तहसीलदार ने संयुयक्त जांच की। 

इसे भी पढ़े: वीडियो: सामने आया राधे माँ का ऐसा रूप, जिसको देख सन्न रह गये लोग…

जांच में यह बात सामने खुल कर आई कि अस्पताल में हुई बच्चों की मौत इलाज के दौरान आक्सीजन और दवाओं की कमी व लापरवाही के चलते हुई है। इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट ने फर्रुखाबाद कोतवाली में सीएमओ और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सीएमएस व डॉक्टरों के खिलाफ धारा 176, 188 और 304 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

Back to top button