आज लखनऊ पहुंचेंगे UP के नए BJP प्रेस‍िडेंट, एयरपोर्ट से पार्टी ऑफ‍िस तक होगा वेलकम

लखनऊ. बीजेपी के यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आज दोपहर 2 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं ने अपने नए यूपी चीफ का स्वागत हर चौराहे पर करने का प्लान बनाया है। ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक पहुंचने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगेगा।

आज लखनऊ पहुंचेंगे UP के नए BJP प्रेस‍िडेंट, एयरपोर्ट से पार्टी ऑफ‍िस तक होगा वेलकम

सीएम योगी करेंगे वेलकम…

-बीजेपी कार्यालय पर नए चीफ का स्वागत करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे। यही नहीं, उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा योगी कैबिनेट के कुछ मंत्री भी भाजपा कार्यालय पर मौजूद रहेंगे।

स्वागत में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

-यूपी बीजेपी के नए चीफ महेंद्र नाथ पांडेय के स्वागत के लिए बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
-इनमें लक्ष्मीकांत बाजपयी, विनय कटियार, ओम प्रकाश सिंह, रमापति राम त्रिपाठी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, इस मौके पर संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- अभी अभी: ब्रिक्स सम्मेलन: रूस बोला-डोकलाम पर चीन की नहीं सुनेंगे, वहां भारत जीत…!

डेढ़ दर्जन चौराहों पर होगा वेलकम

-हवाई अड्डे से लेकर कार्यालय के बीच चिल्लावा मोड़, अवध चौराहा, गीता पल्ली, पेट्रोल पम्प, वीवीआईपी, कालीदास चौराहा, सिविल अस्पताल, अम्बेडकर प्रतिमा, गांधी प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, अवन्ती बाई लोधी होते हुए प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचने के रास्ते में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर पहुंचेंगे लखनऊ

-वहीं, गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिन के दौरे पर लखनऊ में रहेंगे। राजनाथ सिंह 5 सितम्बर को सुबह 11 बजे ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। फिर दोपहर 1 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए चले जाएंगे।
Back to top button