भूकंप नहीं उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से हिला कोरियाई प्रायद्वीप, जापान ने की पुष्टि
सियोल, रायटर्स। 6.3 तीव्रता के भूकंप ने रविवार को पूरे उत्तर कोरिया को हिला दिया। मगर माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने अपना छठा परमाणु परीक्षण किया है, जो कि उसके हाइड्रोजन बम विकसित करने के दावे के कुछ घंटे बाद किया गया। आपको बता दें कि जिस इलाके में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया, वहां उत्तर कोरिया पहले भी परमाणु परीक्षण कर चुका है।

भूकंप के कुछ घंटे पहले ही एक परमाणु बम के साथ उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की तस्वीरें जारी की गई थीं। सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने दावा किया था कि इसे बैलिस्टिक मिसाइल से जोड़ा जा सकता है। तस्वीरों में किम जोंग उन नए हाइड्रोजन बम का निरीक्षण करते दिख रहे हैं। वह काला सूट पहने धातु की एक चीज को देखते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इन दावों की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें:- इधर हुआ मोदी कैबिनेट का विस्तार, उधर सीएम योगी ने ले लिया सबसे बड़ा फैसला! हिल गई पूरी राजनीती
केसीएनए ने कहा कि किम जोंग उन ने वैज्ञानिकों के साथ न्यूक्लियर वेपंज इंस्टिट्यूट का दौरा किया और परमाणु हथियारों को लेकर मार्गदर्शन किया। केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि यह अत्यधिक विस्फोटक शक्ति के साथ हमारे प्रयासों और तकनीक से बना थर्मोन्यूक्लियर हथियार है। हाइड्रोजन बम के सभी तत्व 100 फीसदी स्वदेश निर्मित हैं।





