ईद-उल-जुहा की नमाज पढ़ मांगी अमन और खुशहाली के लिए दुआ, राज्यपाल ने दिया ये पैगाम

जयपुर।प्रदेशभर में त्याग और समर्पण का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को मनाया जा रहा है। जयपुर में इस अवसर ईद की मुख्य नमाज ईदगाह में सुबह 8.30 बजे अदा की गई, जहां चीफ काजी खालिद उस्मानी नमाज अदा करवाई और खुदा की बारगाह में दुआएं मांगी। इस अवसर पर कुरबानी को लेकर तकरीर हुई और लोग एक दूसरे गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा शहर की अन्य छोटी-बड़ी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। 
Prayer for Eid-ul-Zuha prayers and prayers for peace, the Governor gave this message

राज्यपाल का ईदुलजुहा पर जनता के नाम पैगाम…

– वहीं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने ईद-उल-जुहा पर प्रदेशवासियों को पैगाम दिया है। राज्यपाल ने अपने पैगाम में कहा है कि हजरत इब्राहिम के महान बलिदान की याद दिलाने वाले त्यौहार का यह अवसर हमारी समृद्ध संस्कृति को और मजबूत करेगा तथा सबके दिलों में प्रेम और सद्भावना बढ़ाएगा।

ईद-उल-जुहा पर गहलोत एवं पायलट ने दी मुबारकबाद

– पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने ईद-उल-जुहा पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है।
– पायलट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार हमें आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने तथा त्याग और तपस्या का संदेश देता है। उन्होंने कहा है कि इस दिन हम सबको देश व प्रदेश में अमन-शांति के लिए दुआ करनी चाहिए।
– गहलोत ने अपने पैगाम में कहा कि ईद-उल-जुहा की तवारीख हज़रत इब्राहिम अ.स. से बावस्ता है, जिन्होंने परबरदिगार की राह में अपनी औलाद तक को कुर्बान कर देने की मिसाल पेश की।
– यह नजीर हमें सच्चाई की राह पर चलते हुए हर तरह की कुर्बानी देने की तौफीक देती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐसा मुकद्दस महीना है, जिसमें दुनिया के तमाम मुस्लिम भाई-बहन मक्का और मदीना में हज करने का अहम फर्ज अदा करते हैं। मैं दुआ करता हूं कि तमाम हाजियों की इबादत मुल्क की बहबूदी के लिए कबूल हो और सबको हज का यह मुबारक मौका नसीब हो।
 
Back to top button