LIVE: नए मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की ‘चाय पर चर्चा’, इन नेताओं के प्रमोशन पक्का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैबिनेट विस्तार से पहले अपने नए मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा की. सुबह साढ़े 10 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार होगा. पूर्व नौकरशाह आरके सिंह, सत्यपाल, हरदीप सिंह पुरी और अल्फोंस समेत 9 नए चेहरों की इसमें एंट्री होगी.

आज पीएम मोदी 10.30 बजे लेंगें ऐतिहासिक फैसला, ये चेहरे होंगे शामिल
शपथ समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नए मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया है, जिसमें प्रधानमंत्री भविष्य को अपने विजन से इन नए मंत्रियों को अवगत कराएंगे. पीएम ने सभी नए 9 मंत्रियों को 9 बजे बजे नाश्ते पर बुलाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पीएम आवास पहुंच चुके हैं.
LIVE UPDATES
-शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों से पीएम की मुलाकात.
-मुख्तार अब्बास नकवी का प्रमोशन हो सकता है.
-मुख्तार अब्बास नकवी और निर्मला सीतारमण भी पीएमओ पहुंचीं.
-PMO पहुंचे अमित शाह
मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 9 चेहरे…
1. शिव प्रताप शुक्ला
2. अश्विनी कुमार चौबे
3. वीरेंद्र कुमार
4. अनंत कुमार हेगड़े
5. राजकुमार सिंह
6. हरदीप सिंह पुरी
7. गजेंद्र सिंह शेखावत
8. सत्यपाल सिंह
9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम

कैबिनट विस्तार में यूपी, बिहार को खास तवज्जो दी गई है. बिहार में आरा से आरके सिंह और बक्सर से अश्विनी चौबे केंद्रीय मंत्री बनेंगे.
यूपी से बागपत के सांसद सतपाल सिंह और राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल कैबिनेट में शामिल होंगे. नए कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन बनाने की भी कोशिश की गई है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और दिल्ली से एक-एक मंत्री को जगह मिली है. वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं. अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक से लोकसभा सांसद हैं. गजेंद्र सिंह राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद हैं.
नए विस्तार में पीएम मोदी की खास पसंद नौकरशाह हैं. 9 में चार कैबिनेट मंत्री पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हैं.





