अभी अभी: खाकी नहीं अब कुछ इस तरह की यूनिफॉर्म पहनेंगे पुलिसवाले…

स्कूल यूनिफॉर्म,टीचर्स का यूनिफॉर्म,कॉलेज यूनिफॉर्म में कई बदलाव हुए लेकिन देशभर में पुलिस वालों को आप सदियों से एक ही यूनिफॉर्म में देखते आ रहे हैं। लेकिन जल्द ही पुलिस खाकी वर्दी में नहीं बल्कि डिजाइनर यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। 

बता दें कि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के लिए वर्दी डिजाइन करने का काम सौंपा गया है। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही पुलिस वालों की वर्दी में बदलाव किया जाने वाला है। अब पुलिसवालों को सभी मौसम में आरामदायक रहने वाली डिजाइनर यूनिफॉर्म दी जाएगी।  पुलिस के डिजाइनर यूनिफॉर्म में शर्ट, ट्राउजर, बेल्ट, टोपी, जूते और जैकेट शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं बारिश के मैसम को ध्यान में रखकर वर्दी में रेनकोट और हेडगियर के डिजाइन भी तैयार किए गए हैं।  फिलहाल वर्दी के इन नमूने को सभी स्टेट की पुलिस से शेयर किया जाएगा ताकि वह अपने हिसाब से वर्दी का चयन कर सकें। 

Khaki no longer something like this

हालांकि वर्दी के नमूने शेयर करने के बाद इसमें 9 राज्यों ने कई सारी दिक्कतें बताईं। पहला ये कि वर्दी बहुत मोटी है यानि गर्मी के मौसम में इसे पहनना नामुमकिन है। दूसरा पूरे देश की पुलिस की वर्दी में कोई समानता नहीं है। इसके अलावा वर्दी में कुछ सामान रखने की भी पर्याप्त जगह नहीं है। इतना ही नहीं पुलिसवालों की टोपी भी ऊन की है जिससे बहुत अधिक गर्मी लगती ह। वहीं हेलमेट इतने भारी हैं कि पहनना मुश्किल हो जाता है। बेल्ट भी बहुत मोटी है। जिस तरह अन्य देशों के यूनिफॉर्म में बेल्ट में सेल फोन रखने की जगह होती है, उसी तरह इस यूनिफॉर्म में भी सेल फोन और स्मार्ट कीज होनी जरूरी हैं। 

इसे भी पढ़े: मोदी के खिलाफ रैली कर बुरे फंसे लालू! अगर हुआ ऐसा तो जाएँगे…!

Khaki no longer something like this

मौजूदा वर्दी वाले जूते भी पुलिसवालों के लिए समस्या की वजह हैं। लंबे समय के लिए चमड़े के भारी जूते पहनना आसान नहीं होता है। इस यूनिफॉर्म की विजिबिलिटी भी धुंध में कम है। इसके अलावा खाकी रंग प्राइवेट एजेंसीज और अन्य विभागों के लोग भी प्रयोग करते हैं। BPR&D की निदेशक मीरा बोरवान्कर ने बताया, ‘खाकी वर्दी की बहुत आलोचना होती है। इसमें बदलाव होना जरूरी है। मौजूदा वर्दी पुलिसवालों के लिए सभी मौसम में पहनने लायक नहीं है। इसका विकल्प लाना जरूरी है।

liveindia.live से साभार…

 

Back to top button