गर्ल्स हॉस्टल में 2 लड़कियां कर रही थी शर्मनाक काम, चेकिंग हुई तो निकला ये

इंदौर.देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के गर्ल्स होस्टल में लड़कियों द्वारा नशाखोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात जब वार्डन ने आकस्मिक चैकिंग की तो एक रूम के भीतर दो छात्राएं शराब और सिगरेट पीते हुए पकड़ी गईं। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है। कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद इन छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक व निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। बताते हैं कि इनके साथ कक्ष में कुछ और भी छात्राएं थीं, लेकिन क्या सभी पर कार्रवाई होगी, यह अभी तय नहीं है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से होस्टल में ही रह रहीं कुछ अन्य छात्राओं की तरफ से लगातार शिकायतें सामने आ रही थी। शिकायत में यह कहा गया था कि न्यू सीवी रमन होस्टल में कुछ छात्राएं रात में शराब पीती हैं। जबकि कुछ छात्राओं के द्वारा दिन में भी स्मोकिंग किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। इस मामले में शुरूआत में तो होस्टल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब ज्यादातर छात्राओं ने इस मामले में विरोध जताया तो वार्डन ने मंगलवार देर रात को आकस्मिक निरीक्षण किया।
ये भी पढ़े:- अभी अभी: मंदिर में ऐश्वर्या ने दान किये अपने सारे बाल! पुजारी से बोली मै…!
इसी दौरान दो छात्राएं एक रूम में शराब व सिगरेट पीते हुए मिली। मामले में चीफ वार्डन ने एक कमेटी भी बना दी है जो मामले की जांच और बयान ले रही है। होस्टल की अन्य छात्राओं के भी बयान लिए जाएंगे। फिलहाल, किसी भी छात्रा पर कार्रवाई नहीं हुई है। इधर, यह जानकारी भी आई है कि लगभग आधा दर्जन गर्ल्स और बॉयज होस्टल में शराब, स्मोकिंग की शिकायतें मिली हैं। यूनिवर्सिटी इस मामले में भी टीम बनाकर होस्टलों में आकस्मिक जांच करेगी।
कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
चीफ वार्डन डॉ. शक्ति बैनर्जी का कहना है कि अभी कमेटी मामले में बयान ले रही हैं। पूरी जांच के बाद ही निर्णय होगा कि क्या कार्रवाई की जाए।





