LIVE INDvSL: मलिंगा का 300 वां शिकार बने कोहली, टीम इंडिया ने गंवाया अपना दूसरा विकेट

चौथे वन डे में टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है। कप्तान विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वन डे कैरियर का 29 वां शतक जमाया। उन्होंने 131 रन बनाए। कोहली मलिंगा का वन डे में 300 वां शिकार बने।
LIVE INDvSL: मलिंगा का 300 वां शिकार बने कोहली, टीम इंडिया ने गंवाया अपना दूसरा विकेट
टीम इंडिया का स्कोर 30 ओवर में दो विकेट पर 230 रन है। रोहित शर्मा 81 और विराट कोहली 115 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। उन्होंने विश्वा फर्नांडो को एक ओवर तीन लगातार चौके मारे। अपनी पारी में अब तक वह 15 चौके और 2 छक्के मार चुके हैं। 
इससे पहले विश्वा फर्नांडो ने शिखर धवन को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। उन्हें 4 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पुष्पाकुमारा ने लपका। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव और मनीष पांडेय को इस मैच में मौका दिया गया है। भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल और केदार जाधव को आराम दिया गया है। 

बस एक मैच और सिर्फ एक स्टंप, तब धौनी होंगे ‘7’वें आसमान पर…

टीम इंडिया गुरुवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जीत का ‘चौका’ लगाने के इरादे से उतरी है। भारतीय टीम फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त पर है। इस मैच के जरिए ठाकुर ने वन डे में पदार्पण किया है। मैच शुरू होने से पहले कोच रवि शास्‍त्री ने शार्दूल ठाकुर को वन डे कैप दी। कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंध धोनी को 300 वां वन डे ‌खेलने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का लक्ष्य श्रीलंका को 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने से रोकने का भी होगा। बता दें कि मौजूदा सीरीज का चौथा व पांचवां मैच महज एक औपचारिकता है, लेकिन मेजबान टीम के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अगर श्रीलंका को 2019 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करना है तो उसे हर हाल में दोनों मुकाबले जीतना जरूरी है।

विराट कोहली की टीम पहले ही वन-डे सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। लिहाजा उन्होंने टीम में बदलाव किया है। मौजूदा सीरीज में मनीष पांडे, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को अब तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला था।

यह मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वनडे करियर का 300वां मैच होगा। टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम जरुर की है, लेकिन उसके मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अब तक दमदार प्रदर्शन नहीं किया है। सीरीज के दो मैचों में टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर अपने आप को साबित करने की पूरी कोशिश करेगा। मेहमान टीम का गेंदबाजी विभाग अच्छा प्रदर्शन करता आया है और चौथे वन-डे में वो एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेगा।

वहीं श्रीलंका की टीम बुरे दौर से गुजर रही है। तीसरे वन-डे में कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने वाले चमारा कपूगेदरा पीठ दर्द की समस्या के कारण चौथे मैच से बाहर हो गए हैं और टीम की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को सौंपी गयी है। मलिंगा वन-डे में श्रीलंका के 21वें कप्तान बनेंगे।

दिनेश चंडीमल भी दाएं हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण मौजूदा सीरीज से बाहर हो चुके हैं। मेजबान टीम के नियमित कप्तान उपुल थरंगा दो वन-डे के लिए निलंबित है। ऐसे में मलिंगा को अपनी गेंदबाजी के समान कुछ अनोखा तरीका अपनाकर टीम को जीत की पटरी पर लौटाना होगा। 

श्रीलंका के गेंदबाजी विभाग में पिछले दो मैचों में सुधार देखने को मिला है और उसकी कोशिश भारतीय बल्लेबाजों को जल्दी आउट करके श्रीलंका को मौजूदा सीरीज में पहली जीत दिलाने की रहेगी।

मलिंगा के पास भी इस मैच को अपने लिए यादगार बनाने का मौका है मलिंगा इस मैच में एक विकेट हासिल कर वनडे में 300विकेट के आंकड़े को छू सकते हैं। 

टीम इस प्रकार हैः

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर। 

श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), दिलशान मुनावीरा, लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, मिलिंडा सिरिवर्दना, मलिंडा पुष्पकुमारा, अकिला धनंजय, वानिंदू हसरंगा, विश्वा फर्नांडो।

Back to top button