कांस्टेबल ने रोका तो बाइक वाले ने फाड़ दी वर्दी, गले पर भी नोचा
करौली। राजस्थान के करौली में एक कांस्टेबल को सड़क पर लगेे जाम को हटवाना भारी पड़ गया है। जब कांस्टेबल जाम को हटवा रहा था तो एक बाइक वाला बीच में आ गया। जब कांस्टेबल ने उसे रोका तो बाइक वाले ने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी और गले पर भी नोच लिया। कांस्टेबल को सड़क पर लगे जाम को खुलवाना भारी पड़ा…

विजय सिंह छोकर करौली शहर चौकी प्रभारी
– करौली में गुरूवार को कांस्टेबल जगदीश बिश्नोई अनाज मंडी के पास सड़क पर लगे जाम को खुलवा रहा था तभी बाइक सवार दो लोग आ गए। कांस्टेबल जगदीश बिश्नोई ने बाइक को साइड में करने को कहा तो बाइक सवार दो जनों ने मारपीट कर दी और वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दोनोंं आरोपियों को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ की जा रही है।
– करौली शहर चौकी प्रभारी विजय सिंह छोकर ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे थे इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो जनों ने पहले तो पुलिसकर्मियों से अभद्रता की उसके बाद पुलिसकर्मी कई थप्पड़ जड़ दिये। तथा पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी।
– दोनों पुलिसकर्मियों को गर्दन में हाथ में चोट लगी है जिनका मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।
– पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिया एक आरोपी खुद को सेना का जवान बता रहा है।





