अभी-अभी: मुंबई में गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में फंसे लोग चारों मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मायानगरी MUMBAI में बारिश की समस्याओं के बीच तीन मंजिला इमारत गिर गई है। यह हादसा डोंगरी के जेजे फ्लाईओवर के पास हुआ है। इमारत गिरने की वजह से 1 शख्स की मौत हो गई वहीं 4 लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। बता दें कि मलबे में करीब 35 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
अभी अभी: शूटिंग के दौरान अनुष्का के सेट पर हुआ भीषण दर्दनाक हादसा, हुई मौत

दक्षिण मुंबई में यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल मलवे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। मुंबई में मंगलवार को 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के उपनगर विक्रोली में दो घरों के ढहने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मंगलवार को मौत हो गई थी।
अभी-अभी: हुआ एक और पांचवां भीषण ट्रेन हादसा, अब इंजन और बोगियां हुईं अलग, यात्रियों में मचा हड़कंप
इस हफ्ते बारिश की वजह से 12 साल बाद मुंबई महानगरपालिका ने आपात अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 26 जुलाई, 2005 को ऐसा किया गया था। मंगलवार के हालत देखकर मुंबई के लोगों को साल 2005 का वो दिन याद आ गया, जब 26 जुलाई को दोपहर दो बजे शुरू हुई बारिश अगले दिन 27 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे तक हुई थी। तब मुंबई में 18 घंटे की बरसात में 944 मिलीमीटर पानी बरसा था और बारिश ने 409 लोगों की जान ले ली थी।
पिछले कई दिनों से मुंबई में भारी बारिश जारी है। हालांकि, बुधवार रात से बारिश रुकने के बाद कई इलाकों में हालात सुधरे हैं। लेकिन अभी भी कई इलाकों में जलजमाव स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। बता दें कि मुबंई में लगातार भारी बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया था, शहर में हर जगह पानी भरा था। जो जहां था वहीं ठहर गया था, लेकिन गुरुवार सुबह होते-होते हालात सामान्य होने लगे थे।
गुरुवार को सेंट्रल रेलवे लाइन की सभी लोकल ट्रेन की स्थिति सुचारू रूप से चल रही हैं। बता दें कि रिकॉर्डतोड़ बारिश होने के कारण मुंबई में बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं 11 लोग घायल हो गए। हालांकि, अभी भी मुंबई में बारिश का अनुमान लगातार बना हुआ है।





