महिला सैनिकों ने किया खुलासा कहा- इलाज के बहाने मेजर ने किया रेप

नई दिल्लीः नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के राज में अन्याय और अत्याचार की खबरें आना कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन इतनी बुरी स्थिति में भी अगर कोई अन्याय और शोषण के खिलाफ अपनी आवाज को दुनिया तक पहुंचाता है तो ये अपने आप में बड़ी बात है. सोच के देखिए एक अलोकतांत्रिक देश में भला कोई न्याय-अन्याय की क्या परिभाषा देगा. वहां तो जो तानाशाह कहे वही सही माना जाएगा. लेकिन इन सबके बीच एक महिला ने उसने साथ हुए शोषण की कहानी नॉर्थ कोरिया के टेलीविजन चैनल पर बयां कर दी.
तानाशाह शासक किम जोंग-उन के राज में महिलाओं को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. टीवी के शो के दौरान नार्थ कोरिया के महिला सैनिकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ कई जुल्म किए जाते हैं. कई महिला सैनिकों ने अपने साथ हुए यौन शोषण का भी आरोप लगाया. महिला सैनिकों ने टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें सर्विस के दौरान काम की अपेक्षा खाना बहुत कम दिया जाता है और काम बहुत कराया जाता है. एक 18 साल की महिला सैनिक ने जब हिम्मत जुटाकर मेजर जनरल से इसकी शिकायत की तो उसने उससे अपने कपड़े उतारने को कहा. महिला के इनकार करने पर वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा.
उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी खुलेआम चेतावनी, कहा- ये परिक्षण…
महिला सैनिक के मुताबिक, मेजर ने उससे कहा कि वो उसका मेडिकल चेकअप करना चाहता है. इसके बाद महिला ने अपने कपड़े उतार दिए. महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद वो अंडरवेयर उतारने को दवाब बनाने लगा. जब महिला ने अपने अंडरवेयर उतारने से इनकार कर दिया तो वो उसके साथ जबरन रेप करने लगा. इतना ही नहीं महिला के चीखने पर मेजर ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसकी पिटाई की जिससे वो सरेंडर कर दे. इस दौरान महिला के कान से खून बहने लगा, पिटाई में इस महिला के कुछ दांत भी टूट गए. रेप करने के बाद मेजर ने पीड़ित महिला को धमकी देते हुए कहा कि इस घटना की जिक्र वो किसी के आगे न करे.
डोकलाम, पीएम मोदी को मिली सबसे बड़ी राहत, चीन को हुए ये 5 बड़े नुकसान
पीड़ित महिला ने चैनल को बताया कि उसे समय उसके पास चुप रहने के अलाावा और कोई चारा नहीं था. वहीं एक अन्य रिटार्ड महिला सैनिक ने भी खुलास करते हुए कहा कि कई बार नॉर्थ कोरियाई आर्मी के सीनियर ऑफिसर राशन और यूनिफॉर्म देने के बदले उनसे सेक्स की डिमांड करते हैं.





