देश में 1 लाख wi-Fi स्पॉट की स्थापना करेगा BSNL

सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी भारत संचार BSNL अगले मार्च 2019 तक देश भर में एक लाख wi-Fi स्पॉट स्थापित करेगी. कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने आज यह जानकारी दी.

BSNL to establish 1 million Wi-Fi spots in the country

उन्होंने कहा, हमारी मार्च 2019 तक देश भर में एक लाख wi-Fi स्पॉट स्थापित करने की योजना है. इसमें से 25,000 wi-Fi स्पॉट ग्रामीण इलाकों में होंगे. उन्होंने कहा कि सार्वभौम सेवा दायित्व कोष USOAF ग्रामीण इलाकों में वाईफाई हॉटस्पॉट के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध करवाएगा.

उन्होंने कहा कि कंपनी 70,000 वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित करने में लगभग 1800 करोड़ रुपये निवेश करेगी और यूएसओएफ 900 करोड़ रुपये का कोष देगा. इसमें 25000 हॉटस्पॉट हेतु तीन साल के लिए परिचालन और रखरखाव की लागत शामिल है. श्रीवास्तव ने कहा, राजस्व भागीदारी माडल में BSNL को पूंजी में निवेश की जरूरत नहीं है. वहां हम केवल बैंडविड्थ उपलब्ध करवाएंगे.

Nokia 6 की सेल हुई शुरू, कीमत मात्र… मिल रहा है ये खास ऑफर

इस अवसर पर उन्होंने कंपनी का जीएसटी ऐप्लीकेशन पेश किया. रिटर्न फाइल करने के साथ जीएसटी से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए इस वेब आधारित ऐप का इस्तेमाल स्मार्टफोन, टेबलेट और कंप्यूटर के जरिए भी किया जा सकेगा. कंपनी जल्द ही इसका मोबाइल ऐप भी पेश करेगी.

बीएसएनएल के महाप्रबंधक (वित्त) वाई एन सिंह ने बताया कि यह प्रीपेड सेवा है. इस ऐप्लीकेशन का मोबाइल वर्जन या मोबाइल ऐप भी बना रही है जो कि महीने भर में आने की संभावना है. कंपनी यह ऐप अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी और कुछ क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध करवाएगी.

Back to top button