MP: आधा घंटे एक जैसा गिरा पानी, आज तेज बारिश का अलर्ट जारी

इंदौर.मानसून मंगलवार को भी सक्रिय रहा। सुबह से रिमझिम के बाद दोपहर 2 बजे बादलों की तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई। आधे घंटे तक एक जैसा पानी बरसने से कई चौराहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। हालांकि पश्चिमी शहर में बारिश का जोर कम रहने से एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर शाम 5.30 बजे तक मात्र 4.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसे मिलाकर अब तक कुल 674.5 मिमी (26.55 इंच) हो चुकी।
 MP: Half an hour of falling water, today's heavy rain alert continues
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। इस कारण तीन दिन इंदौर व आसपास अच्छी बारिश की संभावना है। बुधवार को इंदौर और उज्जैन संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।शहर की औसत बारिश 34.43 इंच मानी जाती है। उधर, लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 26.7 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं तालाबों में भी पानी बढ़ रहा है।

मुंबई में खराब मौसम के कारण इंदौर से जुड़ी उड़ानें एक से तीन घंटे लेट

मुंबई में मंगलवार को तेज बारिश के कारण हवाई यातायात खासा प्रभावित हुआ। शाम के समय तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी कम हो जाने से कई विमानों को उड़ने और उतरने की अनुमति भी नहीं मिल सकी। इसके चलते इंदौर से जुड़ी उड़ानें भी प्रभावित हुई।
 
प्रभारी एयरपोर्ट डायरेक्टर एम.एस. अलावा के मुताबिक शाम साढ़े चार बजे मुंबई से इंदौर आने वाली इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान तीन घंटे लेट रही। वहीं रात तक अाने वाली अन्य उड़ानें भी एक से दो घंटे तक लेट हुई। मुंबई से कनेक्ट होने के कारण अन्य शहरों से इंदौर आने वाली उड़ानें भी देरी से आईं। इनमें एयर इंडिया की दिल्ली से शाम 4.35 बजे आने वाली उड़ान दो घंटे देरी से आई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- भागने की तैयारी में था राम रहीम, मशीन गन लेकर गया था कोर्ट

पूर्वोत्तर में बाढ़, रैक की कमी के कारण कल निरस्त रहेगी इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन

इंदौर-गुवाहाटी ट्रेन 31 अगस्त को निरस्त रहेगी। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर में बाढ़ के कारण रेल यातायात बाधित होने और रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन निरस्त कर दी गई।
 

तालाबों में पानी (फीट में)

तालाब क्षमता 29 अगस्त खाली
यशवंत सागर 19 15 04
बड़ा बिलावली 34 18 16
छोटा बिलावली 12 04 08
बड़ा सिरपुर 16 11 05
छोटा सिरपुर 13 12 01
पीपल्यापाला 22 10 12
Back to top button