पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा की गाड़ी में मिले 30 लाख के पुराने नोट-रिवाल्वर, हिरासत में 2 लोग

लखनऊ.सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा की SUV गाड़ी से 30 लाख के पुराने नोट बरामद किए हैं। गोमतीनगर पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान ने 30 लाख के पुराने नोट बरामद किए। इसके साथ ही लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद की गई है। पुलिस ने दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। Former Minister Ravi Das Mehrotra's 30 million notes-revolver, two people detained in the car

गाड़ियों की चेकिंग के दौरान रकम बरामद…

-जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात पुलिस गोमती नगर विस्तार में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी।पुलिस टीम ने SUV कार (UP-32, EU-7777) को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा।
-इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके गाड़ी को रुकवाया और शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी के अंदर 30 लाख रूपये के पुरानी करेंसी के नोट बरामद हुए। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।
-पूछताछ में एक ने अपना नाम दीपक कुमार बताया। दीपक उन्नाव के राजेन्द्र नगर का रहने वाला है। जबकि दूसरे ने अपना नाम मुनीब बताया, जो ठाकुरगंज के दौलतगंज का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि विधानसभा पास लगी एक्सयूवी कार समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा की है।

नोट किसके हैं,नहीं बता रही पुलिस

-सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पुलिस ने 30 लाख की करेंसी समेत दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस इस बात को नहीं बता रही, आखिर इतनी बड़ी तादात में पुराने नोट किसके हैं, और कहां से लाए गए। इन नोटों को दो लोग कहां लेकर जा रहे थे। पूछताछ का हवाला देकर मीडिया के सामने मामला टालने की पुलिस ने कोशिश की।

ऐसा तो नहीं पूर्व मंत्री को भगा दिया?

– सवाल ये कि आखिर कैसे गाड़ी के अंदर पूर्व मंत्री का लाइसेंसी रिवाल्वर आया। इसका जवाब देने में पुलिस बच रही है। कयास तो इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि जिस समय पुलिस चेकिंग कर रही थी, उस वक्त एसयूवी कार में पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा भी मौजूद रहे हो। जिन्हें पुलिस ने बचाने के चक्कर में भगा दिया हो।
-यह बात और पुख्ता इसलिए भी हो जाती है कि गाड़ी के अंदर से पूर्व मंत्री का लाइसेंसी रिवॉल्वर मिला है, जिसके बारे में गाड़ी में मौजूद दोनों व्यक्ति कुछ नहीं बता सके।

ये भी पढ़ें:- भागने की तैयारी में था राम रहीम, मशीन गन लेकर गया था कोर्ट

मीडिया के डर से थाने के पीछे छिपाई थी गाड़ी

-गोमतीनगर पुलिस ने रात को जब गाड़ी पकड़ी। उसके बाद मीडिया को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने मामले को मीडिया से दूर रखने के लिए रात को ही पूर्व मंत्री की गाड़ी को थाने के पीछे छिपाई थी। बाद में मीडिया के सवाल पर पुलिस ने गाड़ी को सीज करने की बात कही।
 
Back to top button