कमजोर शरीर वाले जरुर खाये ये ड्राई फ्रूट, पोषण से है भरपूर

किशमिश सूखे अंगूरों को कहा जाता है। इसका प्रयोग सूखे मेवे के तौर पर किया जाता है। इसके सेवन से कई तरह की शारीरिक समस्‍याएं दूर होती है। किशमिश को भिगोकर या सूखे मेवे के तौर पर खा सकते हैं। आमतौर पर लोग यह जानते ही हैं कि किशमिश खाने से उम्र बढ़ती है त्‍वचा की झुर्रियो को भी हटाती है। आज हम आपको किशमिश के अन्‍य फायदों के बारे में बताएंगे जिसे लोग बहुत कम जानते हैं। साथ ही इस लेख में हम आपको बता रहें है कि किशमिश में कितना पोषक पदार्थ मौजूद है, जो आपकी शारीरिक क्रियाओं में अपनी भूमिका निभाता है।Dry fruit with weak body eaten

किशमिश में ग्‍लूकोज, फ्रक्‍टोज होता है जिससे एनर्जी लेवल बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।

– अगर आपको बुखार आ रहा है तो इसका सेवन करें। इसमें मौजूद फिनॉलिक पायथोन्‍यूट्रियंट जो कि जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍वों से बुखार छूमंतर हो जाता है।
– आयुर्वेद के अनुसार अगर रोज सुबह किशमिश का पानी पीएंगे तो आप हमेशा जवां रहें।
– रोजाना इसके सेवन करने से आपको पाचन, मेटाल्जिम आदि के स्तर को कम रखेगा। जिससे आप हमेशा फिट रहेगे।
-अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
-किशमिश के पानी को रोज पीने से कोलेस्ट्राल के लेवल को ठीक रखता है। 
-ये शरीर के ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मदद भी करता है।

Back to top button