दो बहनो को एक लड़के से हुआ इश्क़, फिर हुआ ये अंजाम

एजेंसी/ उत्तरप्रदेश/ लखीमपुर-खीरी: एक लड़के से दो सगी बहनो को प्यार हो गया। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों ही किसी भी कीमत पर उसे खोने को तैयार नहीं थी। विवाद इतना बड़ा कि दोनों बहने मारपीट पर उतारू हो गई। छोटी बहन ने बड़ी बहन पर हाथ उठा दिया। यह बात बड़ी बहन को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग के हवाले कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल दाखिल किया गया।
जानकारी के मुताबिक थाना व कस्बा सिंगाही के मोहल्ला भट्टी निवासी नन्हीं नामक की किशोरी का प्रेम प्रसंग तिकुनियां थाना क्षेत्र के गांव मझरा निवासी एक युवक से चल रहा था। बड़ी बहन पूनम को भी वह लड़का अच्छा लगता था। बेटी का मन भांप कर मां-बाप ने पूनम की शादी उसी लड़के से तय कर दी। परिवार का यह फैसला छोटी बहन नन्हीं को नागवार गुजरा।
जिसके साथ प्यार करती थी शादी भी उसी के साथ करने की जिद पर अड़ गई। इसको लेकर बुधवार को दोनों बहनों में ही टकराव हो गया। दोनों ही एक-दूसरे को रास्ते से हट जाने की धमकी देती रहीं। धीरे-धीरे बहस हाथा-पाई पर उतर आई। लिहाजा भूल कर छोटी बहन, बड़ी बहन से लड़ने लगी। उसकी यह हरकत पूनम को नागवार गुजरी। छोटी बहन के बर्ताव से आहत बड़ी बहन ने खुदकुशी करने के लिए मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। चीखने-चिल्लाने पर परिजन आए और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद उसे हॉस्पिटल लेकर गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है।





