अभी अभी: कोर्ट से बरी हुए ‘संत’ रामपाल! नही मिले…!

गुरमीत राम रहीम के बाद अब सतलोक आश्रम के ‘संत’ रामपाल को दो मामलों में बरी कर दिया गया है, लेकिन वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे और बाकी 5 केसों की सुनवाई होगी। रामपाल पर फैसला सुनाने के लिए हिसार की सेंट्रल जेल में कोर्ट की कार्रवाई हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रामपाल पेश हुए।
अभी अभी: पीएम मोदी बोले- अब चाय बेचने वाला भी…!

यहां रहेंगे स्पेशल नाके
पिछले 33 महीने से जेल में रामपाल
नवंबर 2014 में रामपाल को सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। पिछले करीब 33 महीने से रामपाल हिसार जेल में बंद है। हिसार सेंट्रल जेल टू में रामपाल को अलग बैरक में रखा गया है। उनकी अधिकतर पेशी विडियो कांफ्रेंसिंग से होती हैं। रामपाल की हर पेशी पर भारी संख्या में समर्थक उमड़ते हैं।
नहीं आ सके रामपाल समर्थक
रामपाल के अधिकतर समर्थक उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित दूर दराज के प्रदेशों से आते हैं। फिलहाल रोडवेज, रेल की सभी सेवाएं बंद हैं। इसके अलावा निजी वाहनों की भी लगातार जांच हो रही है। ऐसे में रामपाल समर्थक शहर तक नहीं आ सकेंगे।





