टीसी ने पहले की 600 रुपए की अवैध वसूली, फिर घर…

मुंबई। भले ही पीएम मोदी देश के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कोशिशें कर रहे हों, लेकिन सिस्टम में काम कर रहे लोग इससे इत्तेफाक नहीं रखते। मुंबई में रेलवे टीसी से जुड़ा ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक ड्राइवर से प्लेटफॉर्म टिकट की मियाद खत्म होने के नाम पर एक टीसी ने 600 रुपए की अवैध वसूली की।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा राम रहीम और सनी लियोनी का ये वीडियो, टूट पड़े लोग..
टीसी ने जांच के नाम पर ऐसे वसूले 600 रुपए
मामला 19 अगस्त का है, जब यादवेंद्र मिश्रा नाम का ड्राइवर अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचा था। मिश्रा ने स्टेशन पर पहुंचते ही प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा, लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से उन्हें स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। ट्रेन में रिश्तेदार को बैठाने के बाद जैसे ही वो घर जाने के लिए स्टेशन से बाहर निकले। उन्हें सिविल यूनिफॉर्म में एक टीसी ने प्लेटफॉर्म टिकट जांचने के लिहाज से रोक लिया।
प्लेटफॉर्म टिकट की मियाद खत्म होने का हवाला देते टीसी ने यादवेंद्र को 650 रुपए फाइन भरने को कहा, लेकिन उस वक्त उनके पास 600 रुपए ही थे। ऐसे में टीसी ने फाइन के तौर पर उनसे 600 रुपए वसूल लिए, लेकिन जब यादवेंद्र मिश्रा ने टीसी से फाइन की रसीद मांगी तो उसने पूरा फाइन न भरने का हवाला देकर रसीद देने से इन्कार कर दिया।
एफआईआर दर्ज कराने वाले के घर पहुंचा टीसी
अपने वकील मालिक की मदद से यादवेंद्र ने 22 अगस्त को टीसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो वाकई चौंकाने वाला था। एफआईआर दर्ज होने के पांच दिन बाद यानी 27 अगस्त को वही टीसी अपने साथी के साथ यादवेंद्र मिश्रा के कलिंगा स्थित घर पहुंच गया। टीसी ने फाइन की आड़ में वसूले 600 रुपए मिश्रा को लौटाए ही लौटाए। साथ ही अपनी नौकरी जाने के डर से माफी मांगते हुए एफआईआर वापस लेने की गुहार लगाई।
टीसी पर एफआईआर दर्ज कराने वाले यादवेंद्र इस बात से भौंचक्के थे कि टीसी को उनके घर का पता कैसे मिला क्योंकि ये तो एफआईआर में दर्ज था। 600 रुपए वसूलने वाला आरोपी टीसी आगे किसी के साथ ऐसी वारदात न करे। इसे ध्यान में रखते हुए ही यादवेंद्र मिश्रा ने अपने वकील मालिक की मदद से जीआरपी के कमिश्नर और रेलवे कोर्ट में इसकी शिकायत की है। वहीं पुलिस यादवेंद्र मिश्रा के दावे से अंजान है और इस मामले में जांच की बात कर रही है।





