आरपीएफ के इन छह जवानों पर प्राथमिकी

बंडामुंडा। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मधु रंजन समेत छह आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ बंडामुंडा थाने में एसटीएक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शीतलनगर निवासी रवींद्रनाथ सागर को आरपीएफ पोस्ट ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पीडि़त के परिजन की ओर से दर्ज कराए गए मामले में सब इंस्पेक्टर के अलावा शिब मुरारी सिंह, सुनील कुमार समेत अज्ञात तीन आरपीएफ कर्मियों को दोषी बताया गया है।An FIR on these six jawans of RPF

अभी अभी: पीएम मोदी बोले- अब चाय बेचने वाला भी…!

गौरतलब है कि बंडामुंडा बी सेक्टर निवासी सुधीर मुखी व एक रेल कर्मचारी शुक्रवार की शाम कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान कार बंडामुंडा आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मधु रंजन की बाइक से टकरा गई थी। हादसे के बाद सब इंस्पेक्टर ने कथित रूप से अपने कुछ सहकर्मियों की सहायता से सुधीर एवं कार में साथ बैठे रवींद्रनाथ सागर को पीटते हुए थाने ले गए, जहां दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। जख्मी रवींद्र को उनके परिजनों ने इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

 

Back to top button